प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। सावन मास के तीसरे सोमवार को संगमनगरी भगवान शिव की भक्ति से सराबोर दिखाई दी। मनकामेश्वर, कोटेश्वर, सोमेश्वर, दशाश्वमेध, शिव कचहरी, हनुमत निकेतन और पड़िला महादेव मंदिर में भोर से ही हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज रही। मंदिरों में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी थीं। मंदिर परिसर में जितनी आस्था दिखाई दे रही थी, उससे ज्यादा भक्तों की भीड़ हाथों में बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, गंगाजल, दूध व भांग शिवलिंग पर अर्पित करने के लिए बढ़ती जा रही थी। दोपहर बारह बजे तक मनकामेश्वर मंदिर, कोटेश्वर मंदिर व सोमेश्वर नाथ मंदिर में उत्साहित भक्तों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान लगातार सीटी बजाते रहे। दशाश्वमेध मंदिर में काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक को जाने वाले बड़ी संख्या में कांवरिये भी भगवान को जल चढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.