कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर। एमएलसी सलिल विश्नोई ने आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के खत्री धर्मशाला में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सावनी गीतों के जरिए सबका मन मोहा। फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं ने पुरस्कार भी जीता। इसके चाट और आइसक्रीम का भी स्वाद चखा। यहां रोचना विश्नोई, संध्या मिश्रा, नम्रता अवस्थी, नीना अवस्थी, ज्योति, रंजीता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हरी साड़ी पहन कार्यक्रम में पहुंची थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...