मिर्जापुर, अगस्त 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता l श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को नगर के शिव मंदिर भूत भगवान भोले नाथ की भक्ति एवं आराधना में भक्त लीन रहे l नगर के बूढ़े नाथ, पंचमुखी, ताड़केश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, गजानन महादेव, विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लगी रही l हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पुरा विंध्य क्षेत्र भोलेनाथ की भक्ति में रमा रहा l जलाभिषेक के साथ ही दुध, दही, मधु से भिषेक कऱ बेल त्रिपत्र, समी पत्र चढ़ा कर धूप, घी के दीप से आरती कर औघड़दानी शिव शंकर का आशीर्वाद लिया l इसी तरह चुनार गंगेश्वर नाथ महादेव, छानबे के बदेवरा नाथ महादेव, अहरौरा के कटरा बौलिया स्थित सदा शिव महादेव मंदिर पर भी भक्तों की लंबी लाइन लगा रहा l महिलाओं ने सोमवार व्रत रख कर भगवान भोले नाथ का पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.