उन्नाव, अगस्त 4 -- बांगरमऊ। नगर के पश्चिम बाईपास रोड पर स्थित बाबा बोधेश्वर महादेव धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को प्रात: से दर्शन, पूजन और जलाभिषेक हेतु श्रद्धालु भक्तों और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयकारे के साथ दुग्ध, गंगा जल, बेलपत्र और पुष्प से पवित्र पंचमुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सोमवार को मंदिर प्रांगण में विशाल मेला लगा। बांगरमऊ चेयरमैन रामजी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन कराया। इसी तरह नगर के सिद्धनाथ मंदिर, ललितेश्वर महादेव मंदिर, जंगलेश्वर महादेव मंदिर, श्री दुर्गेश्वर महादेव मंदिर ,आनंदेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर ,पंचेश्वर महादेव मंदिर, भैरवानंद एवं रस्तोगी शिवाला सहित सभी शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.