चतरा, जुलाई 15 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर मां भद्रकाली मंदिर परिसर में अवस्थित सहस्र शिवलिंग महादेव का विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया गया। इस पावन मौके पर हजारों भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक भी किया। सारे दिन महादेव का दरबार हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होता रहा। सावन मास में पहली सोमवारी के महत्व को देखते हुए अहले सुबह चार बजे सहस्र शिवलिंग महादेव की सर्वप्रथम श्रृंगार पूजा हुई। 1008 शिवलिंग को अपने आप में समाहित कर रखने वाले सहस्र शिवलिंग महादेव का बेलपत्र, धथूरा व फूलों से शृंगार किया गया था। तत्पश्चात कपूर से कर्पूर गौरम की महा आरती उतारी गई। फिर सहस्र शिवलिंग महादेव का दूध व जल से जलाभिषेक करने की भक्तों के बीच होड़ मच गई। दोपहर तक सहस्र शिवलिंग महादेव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। अत्यधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.