गिरडीह, जुलाई 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। शहर से सटे प्रमुख शिवालय अजीडीह के राउतगादी स्थित दुखिया महादेव मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। अल सुबह से श्रद्धालु दुखिया महादेव मंदिर पहुंचने लगे। पहली सोमवारी पर 5 हजार से अधिक भक्तों ने दुखिया महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। यहां डीसी रामनिवास यादव भी पहुंचे और पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। बता दें कि मंदिर के समीप ही उत्तरवाहिनी नदी है। श्रद्धालु यहीं से जल भरकर मंदिर पहुंचे और कतार में लग गए। भक्तों ने घंटों लाइन में रहकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार लगी हुई थी। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.