चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- चक्रधरपुर। सावन की दूसरी सोमवारी पर चक्रधरपुर के शिवालायों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे और कतारबद्ध होकर उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। वहीं चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्र की बड़ी संख्या में लोग गोईलकेरा के महादेवशाल धाम में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। शिवालयों में शिव भजनों से सोमवार को आसपास का क्षेत्र भक्तिमयी हो उठा। इस अवसर पर कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। चक्रधरपुर की जरकी शिव मंदिर, चन्द्री शिव मंदिर, देवगांव स्थित देवेश्वर शिव मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, आरई कॉलोनी शिव मंदिर, इतवारी बाजार शिव मंदिर, पंडित हाता शिव मंदिर, टाऊन काली स्थित शिव मंदिर, श्मशान काली स्थित शिव मंदिर, संतोषी मंदिर स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.