अमरोहा, जुलाई 13 -- सावन का पहला सोमवार आज है। भौर होते ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। साफ-सफाई से लेकर शिवालयों को भव्य रूप में सजाया गया है। जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय सावन का महीना है। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए भी सबसे खास महीना होता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त गंगा नदी से पवित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.