नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Sawan Second Monday 2025: आज 21 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा सोमवार है। सावन के दूसरे सोमवार पर कामिका एकादशी समेत सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बनने से दिन का महत्व रहा है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु व सावन सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में आज का दिन हर व हरि दोनों की उपासना के लिए खास माना जा रहा है। सावन सोमवार के दिन भगवान शिव के भक्त विधिवत शिव पूजन व जलाभिषेक करने के साथ ही व्रत भी करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मनवांछित फल की पूर्ति होती है। जानें सावन के दूसरे सोमवार पर बनने वाले शुभ संयोग का महत्व व शिव पूजन व जलाभिषेक का समय- सावन के दूसरे सोमवार को पूरे दिन भगवान शिव का पूजन व जलाभिषेक किया जा सकेगा क्योंकि पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सावन सोमवार पर शिवलिंग के जलाभिषेक के कुछ शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.