संतकबीरनगर, जुलाई 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का उनके भक्त जलाभिषेक करेंगे। सावन के सोमवार को शिव आराधना के पर्व के रूप में माना जाता है। महादेव के जलाभिषेक करने से भक्तों की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं। सोमवार को भोर से ही तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा और पूरे दिन चलता रहेगा। भारी संख्या में कांवड़िए बिड़हरघाट से सरयू का जल लेकर तामेश्वरनाथ धाम में आकर जलाभिषेक करेंगे। सावन माह में भोले भंडारी की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में शिव आराधना, मंत्रों का जाप करने और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सावन मास के दूसरे सोमवार को भोर से ही जिले के शिव मंदिरों में जलाभिषेक होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.