अमरोहा, जुलाई 11 -- अमरोहा। शुक्रवार से सावन कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। शिवभक्त हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ लाने की तैयारी में जुट गए हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन पुख्ता तैयारी करने का दावा कर रहा है। इस बार कांवड़ मार्गों और प्रसिद्ध शिवालयों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारी काफी सजग हैं। यात्रा रूटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पहले दिन दूरदराज क्षेत्रों के शिव भक्तों के ब्रजघाट के लिए कूच करने की संभावना है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी सावन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों के संबंध में बैठक कर चुके हैं। इन बैठकों में संबंधित विभागों को सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम-एसपी कां...