अमरोहा, जुलाई 5 -- सावन कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के सर्विस मार्गों की मरम्मत शुरू हो गई है। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से मार्ग कई स्थान पर जर्जर हो गया था। वहीं सड़कों पर रोशनी के लिए लाइटें भी लगाई जा रही हैं। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस-प्रशासन भरकस प्रयास में जुटा है। यात्रा रूट पर छोटी से छोटी कमी को भी दुरुस्त किया जा रहा है। बीते दिनों बारिश होने पर पानी हाईवे के सर्विस मार्ग पर भर गया था, जिसके चलते कई जगह पर मार्ग जर्जर हो गया था। जर्जर मार्ग से बाइक निकालने तक में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सर्विस मार्गों के जर्जर होने की समस्या को उठाया भी गया था। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का ज्यादातर रूट भी सर्विस मार्ग ही बताया गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.