सीवान, जुलाई 30 -- सीवान। सावन का उत्सव महिलाओं के एक समूह ने मनाया। शहर के गांधी मैदान पोखरा के पास यह आयोजन किया गय। पींकाथन की सीवान इकाई की ओर से कराए गए आयोजन में इन महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों में सज संवर कर सावन की फुहारों के बीच नृत्य संगीत का आयोजन किया। वहीं पारंपरिक परिधान के बारे में महत्व को बताया। सावन के पारंपरिक परिधान के साथ- साथ इसके संगीत के महत्व को भी बताया गया। इसमें स्वास्थ्य पर पड़नेवाले प्रभावों के बारे में भी अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...