नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ रहा भीषण चक्रवाती तूफान 'मोंथा' इस वक्त में मछलीपट्टनम से करीब 100 किलोमीटर और काकीनाडा से 180 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह अपडेट जारी किया। विभाग ने आंध्र प्रदेश के 19 जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है और वहां भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावे पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में भी बारिश होने का अनुमान है।100 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं विशाखापत्तनम बंदरगाह शहर से यह चक्रवात समुद्र में लगभग 270 किलोमीटर दूर है, जहां हवाओं की रफ्तार 110 किमी/घंटे तक पहुंच चुकी है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, 'मोंथा' उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में ही बढ़ता रहेगा और मंगलवार शाम-रात के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.