शिमला, जुलाई 21 -- हिमाचल प्रदेश में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के चार जिलों में आज भारी बारिश और बाढ़ का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है। आईएमडी के अनुसार, अगले 3 घंटों में कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बाढ़ का भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जिलों व आसपास के इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश और बाढ़ की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी आशंका है। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।लाल चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.