नई दिल्ली, जनवरी 9 -- बढ़ता प्रदूषण अभी तक सांसों के लिए खतरा बना हुआ था। और, अब ताजा हुई स्टडी में पता चला है कि आने वाले साल 2030 तक इंडिया में फेफड़ों के कैंसर तेजी से बढ़ेंगे। खासतौर पर उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है और महिलाओं में लंग कैंसर के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे। ये हम नहीं बल्कि इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में पब्लिश नेशनल स्टडी बता रही है। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में पब्लिश स्टडी में पाया गया है कि भारत में लंग कैंसर का बोझ अलग-अलग इलाकों में असमान रूप से बढ़ रहा है, और नए आंकड़ों से पता चलता है कि सिर्फ स्मोकिंग से यह पता नहीं चलता कि किसे यह बीमारी होगी और किसकी इससे मौत होगीतेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले एक एनालिटिकल स्टडी के अनुसार - "भारत में एरिया के हिसाब से फेफड़ों के कैंसर का बोझ, लॉन...