सहारनपुर, फरवरी 5 -- महिलाओं और पुरुषों में कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महिलाओं में ब्रेस्ट और योनि कैंसर के मामले अधिक सामने आ रहे हैं, जबकि पुरुषों में गले और फेफड़ों का कैंसर तेजी से फैल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। यदि शुरुआती लक्षणों की समय रहते पहचान कर उपचार कराया जाए तो कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, हर आठ मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु कैंसर के कारण हो रही है। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नैना मिगलानी ने लोगों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि भारत में हर वर्ष करीब सवा लाख महिलाएं योनि कैंसर से पीड़ित होती हैं, जिनमें से लगभग 62.3 प्रतिशत की मृत्यु हो जाती है। इसके अलावा हर साल करीब 1.05 लाख महिलाओं में ब्र...