रांची, जुलाई 15 -- राजधानी रांची समेत झारखंड में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। रांची के मौसम विभाग के अनुसार, रांची में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में रेड और खूंटी, गुमला और सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट है, जो रांची को तीन तरफ से घेरे हैं। इस वजह से रांची में भारी से भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रांची के मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा व रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अत्यधिक बारिश होगी। जबकि, उत्तर-मध्य भाग में येलो अलर्ट है। यहां भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में देवघर, ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.