नई दिल्ली, जनवरी 27 -- हम सभी ने कभी ना कभी अपने हाथों और पैरों पर बिना किसी बड़ी चोट के अचानक नीले या काले निशान (Bruises) बने हुए देखे होंगे। शरीर पर उभरने वाले ये नीले-बैंगनी निशान कई बार सामान्य होते हैं लेकिन कई बार शरीर के अंदरूनी संकेतों की ओर इशारा कर रहे होते हैं। सीके बिरला अस्पताल की आंतरिक चिकित्सक डॉ. मनीषा अरोरा कहती हैं कि हाथों और पैरों पर बिना किसी स्पष्ट चोट के नीले निशान या चोट के धब्बे दिखाई देना आम बात हो सकती है, जिसे अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं। चिकित्सकीय रूप से, ये चोट तब बनती है जब त्वचा के नीचे मौजूद छोटी रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं और रक्त आसपास के ऊतकों में फैल जाता है। हालांकि टकराव या हल्की चोट इसके सामान्य कारण हैं, लेकिन बार-बार या बिना कारण दिखाई देने वाली चोटें किसी अंदरूनी समस्या की ओर संकेत कर सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.