नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- मौसम लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और उत्तरी तमिलनाडु के आसपास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। इनके असर से तमिलनाडु में 10, 12 और 13 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। केरल में 10 नवंबर को इसी तरह का मौसम रहेगा। यह भी पढ़ें- ठंड के लिए हो जाएं तैयार, इन चार राज्यों में शीतलहर की चेतावनी; जानें मौसम अपडेट तापमान के मोर्चे पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 10-11 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रह सकती है। दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.