नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- देश में कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदलने वाला है। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्से पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा चक्रवाती सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। उत्तर केरल तक एक ट्रफ रेखा चल रही है, जो तमिलनाडु और कर्नाटक के आसपास के इलाकों में फैली हुई है। इसके प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। तमिलनाडु में 8 नवंबर तक अधिकांश स्थानों पर यह गतिविधि रहेगी, जिसमें कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल में 8 से 10 नवंबर तक इसी तरह की स्थिति बनेगी। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 7 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज की संभावना है। गोवा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.