नई दिल्ली, जनवरी 25 -- मां बनना हर महिला के लिए बेहद सुखद अहसास होता है। लेकिन इस नए सफर की शुरुआत करते हुए कई बार महिलाएं कुछ ऐसी तकलीफों को भी सामान्य नजरअंदाज कर देती हैं, जो बाद में उनके लिए परेशानी की वजह बन सकती हैं। परिवार में भी नई मां की शारीरिक थकान या दर्द को 'डिलीवरी का सामान्य असर' कहकर टाल दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रसव के बाद महिला के शरीर में होने वाले कुछ बदलाव नॉर्मल होते हैं तो कुछ ऐसे भी संकेत होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना उसकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. आंचल अग्रवाल कहती हैं कि प्रसव के बाद महिला के शरीर में स्वयं को ठीक करने की प्राकृतिक क्षमता मौजूद होती है। लेकिन बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद शरीर सामान्य अवस्था में वापस नहीं लौटता। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.