औरैया, दिसम्बर 31 -- नववर्ष की शुभकामनाओं की आड़ में साइबर ठगों ने आम लोगों की जमापूंजी पर हाथ साफ करने का नया और खतरनाक तरीका अपना लिया है। अगर आपके मोबाइल पर नए साल की बधाई या उपहार के नाम से कोई एपीके फाइल, लिंक या पीडीएफ आती है, तो उसे भूलकर भी न खोलें। यह एक अदृश्य जाल हो सकता है, जो न केवल आपका बैंक खाता खाली कर सकता है, बल्कि मोबाइल में मौजूद निजी चैट, फोटो और डाटा तक पर साइबर अपराधियों की सीधी पकड़ बना सकता है। इस बढ़ते खतरे को लेकर जिला पुलिस लगातार आमजन को सतर्क कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए साल, 26 जनवरी जैसे फेस्टिव सीजन में साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। इस दौरान शुभकामना संदेश, गिफ्ट ऑफर और फ्री रिचार्ज के नाम पर लिंक भेजे जाते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इन पर क्लिक करता है, मोबाइल या कंप्यूटर में मालवेयर इंस्टॉल हो ...