नई दिल्ली, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिन पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान 11 फरवरी (बुधवार) और 12 फरवरी (गुरुवार) को शहर के 48 से ज्यादा इलाकों में या तो पानी नहीं आएगा या फिर कम प्रेशर से आएगा। इसकी वजह की जानकारी देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि सालाना आधार पर भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों (BPS) की वार्षिक सफाई का काम होना है, जिसके कारण शहर के इन इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। उधर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से दी गई एक अन्य जानकारी के अनुसार शक्ति नगर रेलवे ब्रिज के पास स्थित 'पटेल रोड ऑनलाइन BPS' को फीड करने वाली 900 मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइन (राइजिंग मेन) में लीकेज की मरम्मत का काम किया जाना है। इस मरम्मत कार्य के चलते चंद्रावल वॉटर वर्क्स को ...