नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों पर अब और ज्यादा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। 3 जनवरी से 8 फरवरी के बीच रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने के आरोप में 182 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से सबसे अधिक मामले नई दिल्ली क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सड़क पर रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाना अब मामूली ट्रैफिक उल्लंघन नहीं माना जा रहा, बल्कि एक गंभीर और जानलेवा अपराध माना जा रहा है। इन आंकड़ों के अनुसार, रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ औसतन प्रतिदिन 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने-चालान भरने में दिल्ली आगे, केंद्रीय विधि मंत्रालय की रिपोर्टनई दिल्ली रेंज में सबसे अधिक 53 मा...