नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के आसपास के क्षेत्रों पर बने निम्न दबाव का प्रभाव छत्तीसगढ़ पर भी देखा जा रहा है। इसकी वजह से बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश देखी गई है। रायपुर और बिलासपुर संभागों के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश भी देखी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव, कांकेर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.