नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ओडिशा के ऊपर बना डिप्रेशन पश्चिम की ओर बढ़कर कमजोर हो गया, जो विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया। इसके प्रभाव से कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और सौराष्ट्र में 1 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इसमें मुंबई सहित उत्तरी कोंकण, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में 29 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब में ऊपरी हवा का चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इससे 1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है। यह भी पढ़ें- बिहार में 2 दिन राहत फिर बारिश, बाढ़ से रहे सतर्क; पटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.