नई दिल्ली, मार्च 18 -- भारत में मौसम में तेजी से बदलाव देखे जा रहे हैं। सर्दियों की विदाई के बाद देश के कई राज्यों में तापमान आसमान काफी इजाफा होने लगा है। तो कहीं आंधी और बारिश जैसी स्थिति बनने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 से 23 मार्च के बीच पूर्वी और मध्य भारत में तेज आंधी, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विशेष रूप से गंगा के मैदानों में स्थित पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में 20 और 22 मार्च को मौसम का सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है। उत्तर आंतरिक ओडिशा में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी था, जहां हीटवेव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च से तापमान में गिरावट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.