नई दिल्ली, फरवरी 2 -- अगर आप Amazon से शॉपिंग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल अब Amazon उन यूजर्स के खिलाफ सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है, जो बार-बार प्रोडक्ट्स रिटर्न करते हैं, ऑर्डर कैंसिल करते हैं या डिलीवरी आने पर प्रोडक्ट लेने से मना कर देते हैं। कंपनी का साफ कहना है कि अगर कोई यूजर इस तरह की गलत आदतें लगातार करता रहता है, तो उसका Amazon अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अब Amazon रिटर्न और रिफंड सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकना चाहता है। इसी वजह से अब अमेजन से प्रोडक्ट आर्डर करते समय कई यूजर्स को रिटर्न करते समय स्क्रीन पर चेतावनी दिखाई जा रही है। इसमें बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले कई बार प्रोडक्ट को रिटर्न किया है जिसे Amazon की पॉलिसी के खिलाफ माना जा रहा है। Amazon का कहना है कि रिट...