गुड़गांव, दिसम्बर 22 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान लगातार कम होने से ठंड ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। ठंड से बचाव के लिए घरों में हीटर और अंगेठी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इनका गलत या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। खासकर बंद कमरों में लंबे समय तक हीटर या अंगेठी जलाना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, हीटर और अंगेठी से निकलने वाली गर्म हवा और धुआं कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम कर देता है। इससे सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, आंखों और त्वचा में जलन, एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पिछले वर्ष गुरुग्राम में इससे जुड़े कई मामले सामने आए थे, इसलिए इस बार सावधानी और भी जरूरी है। बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.