हापुड़, फरवरी 21 -- जनपद में मिलावटखोरी का जाल अब लोगों की सेहत पर सीधा हमला बन चुका है। रोजमर्रा के खाने-पीने के सामान में जहर घोलकर मुनाफाखोरी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की दो महीने में आई लैब रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेसन, रोस्टेड चना और घी समेत अन्य पदार्थों में मिलावट मिलने से हर कोई हैरान है। अधिकारियों ने 15 दुकानों पर 21.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि जनपद की 18 दुकानों से रोस्टेड चना, छैना रसगुल्ला, मलाई घेवर, बेसन, बर्फी, लाल मिर्च पाउडर, घी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सेंपल लेकर उनको सील कर जांच कराने के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जिसमें अधिकतर खाद्य पदार्थ रिपोर्ट आने के बाद असुरक्षित और अधोमानक पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह ...