अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आने वाले साल में महानगर को दो फ्लाई ओवर की सौगात मिलेगी। क्वार्सी पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर 75 दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। जून 2026 में शुरू होने वाले फ्लाई ओवर फरवरी 2026 में संचालित किया जाएगा। वहीं एटा चुंगी पर निर्माणाधीन फोरलेन फ्लाई ओवर साल 2026 के अंत व साल 2027 के शुरूआत में संचालित हो जाएगा। क्वार्सी का फ्लाई ओवर बनने से तालानगरी, हरदुआगंज व अतरौली आने जाने वालों को भारी राहत मिलेगी। क्वार्सी चौराहे पर हमेशा जाम लगता था। जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर प्रस्तावित किया गया था। 650 मीटर लंबे 12 पिलर वाले फोरलेन फ्लाई ओवर का निर्माण 70 करोड़ रुपये से सेतु निगम करा रहा है। इसका 80 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है। दोनों ओर सड़क का निर्माण चल रहा है। ऊपर गार्डर रखने का काम भी जारी...