अंबेडकर नगर, फरवरी 20 -- इंदईपुर, संवाददाता। विकासखंड बसखारी के हंसवर से बिड़हर तक जाने वाली सड़क बदहाल है। सड़क का निर्माण जिला पंचायत ने कराया है। बिड़हर जाने वाली लगभग एक किमी सड़क में गढ्ढे ही गढ्ढे थे। काफी मशक्कत और स्थानीय नागरिकों के मांग के बाद सड़क का बीते माह में बनना शुरू हुआ। साथ ही बसखारी में नहर की पटरी का मरम्मत हुआ। सड़क साल भर में भी सड़क उखड़ गई। इसी मार्ग से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। एक बार फिर से जगह जगह गढ्ढे होने से सड़क राहगीरों के साथ क्षेत्रवासियों को खून के आंसू रुला रही है। बदहाल सड़क पर दर्जनों की संख्या में हुए गड्ढे हर मुसाफिर के मुंह से आह निकालने को मजबूर कर रहे हैं। इस सड़क पर एक बार सफर करने के बाद लोग दुबारा गुजरने से तौबा कर लेते हैं। स्थानीय ग्रामीण चंद्रभूषण तिवारी, अरविंद तिवारी, सुमित तिवारी, जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.