कानपुर, फरवरी 19 -- कस्बे के रेलवे स्टेशन स्टेशन रूरा पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत शुरू हुआ मिठाई का स्टॉल महज साल भर भी नहीं चल पाया है,ये अब यहां स्टेशन पर शो पी बना हुआ है। एक स्टेशन-एक उत्पाद योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य प्रत्येक स्टेशन को किसी एक स्थानीय उत्पाद से जोड़ना और स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना था। हालांकि रूरा स्टेशन पर फिलहाल यह योजना कागजों तक ही सीमित रह गई है।बीते वर्ष 2024 में 12 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जिलापंचायत अध्यक्ष नीरज रानी और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी की अध्यक्षता में इस स्टाल का लोकार्पण हुआ था।प्रधान मंत्री की सोच थी कि एक स्टेशन एक उत्पाद योजना का प्रचार होना चाहिए इसी के क्रम में ये स्टॉल खोला गया...