महाराजगंज, दिसम्बर 25 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौक के हाजी ज्वैलर्स में बीते साल चार दिसंबर को हुई भीषण चोरी के मामले में श्यामदेउरवा पुलिस फरार छठवें आरोपित को बुधवार को शाहजहांपुर स्थित उसके घर से दबोच जेल भेज दी। चोरी के इस मामले की जांच में छह आरोपितों के नाम सामने आए थे। पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। छठवां आरोपित सूरज सिंह फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हुआ था। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज परतावल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रमोद यादव, राजू कुमार यादव व मनीष सिंह की टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना सूचना पर पुलिस टीम फरार आरोपित सूरज सिंह पुत्र कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.