गौरीगंज, दिसम्बर 16 -- अमेठी। संवाददाता साल 2025 में अब सिर्फ 15 दिन शेष बचे हैं। लेकिन जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजना इस साल भी नहीं शुरू हो सकी। जिला कारागार और मेडिकल कॉलेज का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री को इन तमाम परियोजनाओं को दिसंबर में ही शुभारंभ करना था। लेकिन अब ऐसे आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिले में इस समय कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम चल रहा है। पुलिस लाइन, जिला कारागार, मेडिकल कॉलेज, कलेक्ट्रेट भवन जैसे कई ऐसे सरकारी संस्थान है जिनका शुभारंभ होना शेष है। कहा जा रहा था कि दिसंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सभी संस्थानों का उद्घाटन करेंगे। लेकिन इनमें से कुछ भवनों का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया, जबकि कुछ अभी शेष हैं। जिसके चलते उद्घाटन कार्यक्रम खटाई में चला गया। अमेठी में बने डायट ...