हरिद्वार, जून 9 -- धर्मनगरी में सोमवार को भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। सोमवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। लेकिन साल में अभी तक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं बढ़ा था। सोमवार को सुबह के समय लोग धूप की तपिश से बेहाल रहे। दोपहर को भीषण गर्मी और गर्म हवा के बीच लोगों को आवाजाही में बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। शाम को भी लोग गर्मी से जूझते रहे। दिन में लोग गर्मी से बचने के लिए कपड़े से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.