मेरठ, जनवरी 2 -- जनपद के थानों में साल के पहले ही दिन पुलिस ने 26 मुकदमे दर्ज कर 100 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। शहर और देहात के थानों में अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर, सट्टा, गुंडा एक्ट, अवैध तमंचे के मुकदमे दर्ज किए गए। नए साल के पहले दिन हर थाने में पहली अपराध संख्या पर गुडवर्क ही दर्ज करने की कवायद रहती है। वर्ष 2026 में भी इसी मंशा से पुलिस ने नए साल का आगाज किया। पुलिस ने जनपद के शहर और देहात थाने में गैंगस्टर के अलावा गुंडा एक्ट, अवैध तमंचा और मारपीट के मुकदमे से साल की शुरुआत की। कहना इनका साल के पहले दिन जनपद के शहर और देहात के थानों में 26 मुकदमे और 100 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अन्य थानों में जो अपराध हुआ है, उसी हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। डॉ विपिन ताडा, डीआईजी और एसएसपी, मेरठ पहले दि...