शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- जलालाबाद, संवाददाता। जलालाबाद तहसील अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार लगातार छठे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को नववर्ष के दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया और तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद सलीम को ज्ञापन सौंपा। बार संघ अध्यक्ष सूरजपाल वर्मा, अनिल पाठक, राकेश श्रीवास्तव, विपिन मैथिल, राकेश दीक्षित, नवनीत पाठक, भुवनेश्वर सिंह, अरुण कुमार शर्मा, मुनेंद्र पाल कुशवाहा, अनंग पाल सिंह यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.