अमरोहा, जनवरी 1 -- साल के पहले दिन गुरुवार सुबह भी धूप नहीं निकली। लोगों की ठंड में कंपकंपी छूटी। चौराहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। लोग घरों में ही कैद रहे। सुबह से ही कड़ाके की ठंड रही। लोग घरों से बाहर निकले तो ठंड ज्यादा देख वापस लौट हो गए। बादलों के साथ ही आसमान में कोहरा छाए रहने से हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। करीब नौ बजे के बाद कोहरा छंटा तो यातायात सुचारू हुआ। कड़ाके की ठंड होने पर बाजारों में देर तक सन्नाटा पसरा रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा से लोगों की कंपकंपी छूटती दिखाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.