मेरठ, जनवरी 2 -- सरूरपुर। सरूरपुर थाना पुलिस ने साल के पहले ही दिन अपराधियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। तीन शातिर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राशिद, फुरकान और मुसैय्यद लंबे समय से संगठित अपराध में लिप्त हैं। इनके खिलाफ मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली समेत कई जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी जनपद शामली के गांव अकबरपुर सुनैहटी थाना कैराना क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने आपस में मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया हुआ है जो लूट, चोरी और गोवंश तथा आवारा पशुओं की हत्या जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। इस गिरोह का सरगना राशिद है, जो आपराधिक घटनाओं की योजना बनाता है। उसकी साजिश के तहत फुरकान और मुसैय्यद उसक...