संतकबीरनगर, जनवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जिले में नए साल के दूसरे दिन भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना रहा कि सुबह 25 मीटर से भी कम दिख रहा था। वहीं गलन भरी ठंड ने सबको बेहाल कर दिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। ठंड से सभी परेशान नजर आए। जिले में पड़ रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। एक दिन पहले धूप निकली थी पर लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह फिर घना कोहरा छा गया। लोग ठंड से कांपते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर, मफलर, टोपी और जैकेट पहने नजर आए। देर से लोग बाहर निकले। कोहरा देर रात से ही छाने लगा था। रात बीतने के साथ ही कोहरा घना होता गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.