अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्रिसमस के साथ ही मौसम का मिजाज सख्त होने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 दिसंबर से दिन और रात दोनों बेहद ठंडे हो जाएंगे। तापमान में लगातार गिरावट के साथ सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे गलन का असर और बढ़ेगा। सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद धूप खिलने में कुछ राहत जरूर मिली, पर गलन बरकरार रही। क्रिसमस से लेकर साल के आखिरी दिन तक ठंड लोगों को परेशान करती रहेगी। नमी बढ़ने के कारण प्रदूषण में भी इजाफा होने की आशंका जताई गई है, जिससे सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ दिख रहा है। ब्रज क्षेत्र एक बार फिर घने कोहरे की चादर में लिपट सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने 27 दिसंबर तक घने कोहरे की संभावना जत...