धनबाद, जनवरी 1 -- धनबाद। 2025 के अंतिम दिन बुधवार को धनबाद रेल मंडल के 45 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। रिटायर होने वाले कर्मियों को समापक भुगतान किया गया। मौके पर डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कर्मियों को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि रिटायर कर्मियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने रिटायर होने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। मौके पर एडीआरएम अमित कुमार, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, सीनियर डीपीओ अशोक कुमार व एपीओ राजकुमार साह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.