लखीसराय, जनवरी 1 -- साल के अंतिम दिन यातायात पुलिस का सघन जांच अभियान, 1 लाख 5 हजार रुपये का चालान लखीसराय, एक प्रतिनिधि। साल के अंतिम दिन शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई। शहर के शहीद द्वार के पास यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। जांच में बड़ी संख्या में ऐसे बाइक चालक पकड़े गए, जो बिना हेलमेट के सड़क पर फर्राटा भर रहे थे। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले इन चालकों से कुल 1 लाख 5 हजार रुपये का चालान काटा गया। यह अभियान यातायात सार्जेंट आशुतोष कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में यातायात पुलिस के जवान टूना सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.