आदित्यपुर, जनवरी 1 -- चांडिल, संवाददाता। साल 2025 के अंतिम दिन बुधवार को भी चांडिल डैम रोड में लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण आए दिन सड़क पर जाम लग रही है। जिससे आमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से होकर पर्यटक चांडिल डैम और मरीज अस्पताल जाते हैं। कुछ दिन पहले प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की ओर से वाहनों को हिदायत देने के बावजूद वाहन सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं जो सड़क जाम को और भी गंभीर बना दे रहे हैं। आमलोगों ने आवागमन को सुलभ बनाने के किए प्रशासन से मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...