नई दिल्ली, मार्च 23 -- विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' इतने हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार टिकी हुई है। आज के वक्त में जहां फिल्में बमुश्किल सिनेमाघरों में 3 हफ्ते टिक पाती हैं, वहीं 'छावा' डेढ़ महीने बाद भी सिनेमाघरों में अपनी जगह पक्की किए हुए है। माना जा रहा है कि 'सिकंदर' की रिलीज के बाद इसे थोड़ी चुनौती मिल सकती है। फिलहाल तो यह फिल्म मेकर्स को मालामाल कर रही है और शनिवार की कमाई के बाद यह साल 2025 की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।साल की सबसे ज्यादा कमाई करने फिल्म रिलीज के बाद छठवें शनिवार (22 मार्च) को फिल्म ने 3 करोड़ 70 लाख रुपये का बिजनेस किया और इस तरह फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कुमाई 578 करोड़ 65 लाख रुपये हो चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 775 करोड़ 75 लाख रुपये हो चुका है। सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.