रांची, फरवरी 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के साल्हन मैदान में रविवार को कुरमी सामाजिक जागृति विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कुरमी समाज की दशा और दिशा पर चर्चा की गई। कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि कुरमी समाज अपने हक और अधिकार के लिए अब सजग हो गया है, समाज लगातार अन्याय और शोषण का शिकार होता रहा है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत समाज को अनुसूचित जनजाति एसटी की सूची से हटाया गया, जिसके खिलाफ 75 वर्षों से आंदोलन जारी है। रणधीर चौधरी ने कहा कि कुरमी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। वहीं, कारीनाथ महतो ने झारखंड आंदोलन में कुरमी समाज के महत्वपूर्ण योगदान को याद दिलाया। मौके पर एक मार्च को प्रभात तारा मैदान में आयोजित होनेवाली महारैली को सफल बनाने...