रांची, जनवरी 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के साल्हन पतरा में आयोजित दो दिनी मां शक्तिपीठ मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले में मां शक्ति की आराधना के साथ-साथ टुसू प्रदर्शनी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि झारखंड की सभ्यता, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। परंपराएं वर्तमान को दिशा देती हैं। संरक्षक पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण कर और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर ही हम समाज में आगे बढ़ सकते हैं। वहीं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में अरविंद एफसी ने टाटीसिलवे एफसी को टाइब्रेकर में 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मौके पर रणधीर चौधरी, सुरेंद्र महतो, मनोज चौधरी, प्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.