बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- सालों से 5 फीट गंदे पानी में डूबे हैं सैकड़ों घर डेंगू के खौफ में जी रहे, जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद से हारी उम्मीद अब डीएम के जनता दरबार में गुहार लगाएंगे आदर्श नगर के लोग फोटो: जलजमाव: राजगीर नगर परिषद के वार्ड 26 स्थित आदर्श नगर में पसरा जलजमाव। राजगीर, निज प्रतिनिधि। कागजों पर यह आदर्श नगर है। लेकिन, हकीकत में यह किसी नरक नगर से कम नहीं। राजगीर नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 की यह तस्वीर सरकार और प्रशासन के विकास के सभी दावों को आइना दिखा रही है। यहां सालों से सैकड़ों घर और उनकी रैयती जमीन चार से पांच फीट गंदे पानी में डूबी हुई है। स्थानीय लोगों का दर्द है कि पूरे शहर का गंदा पानी इसी इलाके में आकर जमा होता है। नतीजा यह है कि यहां के लोगों के लिए जलजमाव ही उनकी नियति बन गई है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी भयाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.